राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में मऊ के रामनिवास व सुमन को लखनऊ में स्वर्ण पदक का सम्मान

लखनऊ। आठवें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश के सभागार में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में विजयश्री प्राप्त करने के लिए महानिदेशक विजय किरन आनंद तथा निदेशक सर्वेन्र्द विक्रम बहादुर सिंह ने स्वर्ण पदक तथा प्रमाणपत्र देकर मऊ जिले के रामनिवास मौर्य व सुमन राय को सम्मानित किया। जिले के लैरो दोनवार निवासी व प्राथमिक विद्यालय सौसरवा ब्लाक-मुहम्मदाबाद गोहना मऊ में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात हैं। तथा सुमन राय प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रैनी हरिजन बस्ती परदहा मऊ में तैनात हैं और बड़ागाँव ब्लाक रानीपुर की निवासी हैं।
मऊ के रामनिवास मौर्य व सुमन राय को मिले इस सम्मान से मऊ के लोग काफी खुश हैं। लोगों को कहना है अगर सच्चे मन से मेहनत किया जाए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलने से कोई रोक नहीं सकता।लोगों ने दोनों प्रधानाध्यापक को बधाई दिया है।

