अपना जिला

जमीनी विवाद में दो आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर

घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मूंगेसर गाँव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में घोसी कोतवाली ने दोनों ही पक्षों की तहरीरों पर कुल आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मूंगेसर गाँव निवासी दीपचन्द पुत्र हरिनाथ एवं चन्दन पुत्र सुब्बा प्रसाद में जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों ही पक्ष आमने सामने हो गया और गाली देते हुए मारपीट कर लिये।इस संबंध में दीपचन्द ने सूरज पुत्र सुब्बा,अभिषेक पुत्र श्रीप्रकाश,रवि पुत्र सुभाष ,विजय पुत्र चन्द्रिका के विरुद्ध तथा चन्दन पुत्र सुब्बा प्रसाद ने दीपचन्द पुत्र हरिचन,विशाल पुत्र रामशब्द, रामशब्द एवं आशीष पुत्रगण रामजीत ने गाली देते हुए मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की माँग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *