Exclusive! अपना मऊ की खबर पर लग सकती है मुहर
आनन्द कुमार। जिस खबर के बारे में अपना मऊ की टीम ने आपको पहले ही बताया था उस खबर पर जल्द ही मुहर लग सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात है, और इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है, और इसकी अटकलें तेज़ हो गई हैं।
हालांकि बृहस्पतिवार को हुई इस मुलाकात को राजभवन की ओर से शिष्टाचार भेंट बताया गया.
राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच करीब 50 मिनट तक बैठक चली. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी. साथ ही कोरोना को लेकर प्रदेश मौजूदा हालातों के बारे मे भी बताया.
सीएम ने राज्यपाल से उस समय मुलाकात की जब वो प्रदेश के 18 मंडल का दौरे कर के लौटे।
साल 2022 में उत्तर प्रदेश में चुनाव है, और उस से पहले BJP कैबिनेट में विस्तार कर अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटी है. प्रदेश मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं.
पिछले दिनों पूर्व IAS अधिकारी अरविंद शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजधानी दिल्ली में मुलाकात हुई थी और ये मुलाकात भी इसी बदलाव का हिस्सा माना जा रहा था।

अपना मऊ की टीम ने 22 मई को इस खबर को प्रकाशित किया था। जिसमें हमने बताया था कि जल्द ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमे शर्मा को नई और अहम ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है. हालांकि ये साफ नहीं है कि उन्हें कौन सा विभाग दिया जायेगा लेकिन इतना तय है कि वो अब योगी सरकार में काफी अहम भूमिका में होंगे,
इस प्रयोग को उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
मऊ जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह इस मुलाकात पर अपनी राय रखते हुए बताया था कि BJP 2022 विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है और ये उसी का हिस्सा है।
पूर्वांचल में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिये एके शर्मा की ज़िम्मेदारियां और उनकी भूमिका को बढ़ाया जा रहा है।
उनकी घर वापसी ही इस अभियान का हिस्सा है।
जबसे वो अपने गृह जनपद आये हैं वो ताबड़तोड़ पूर्वांचल में विकास की योजनाओं पर काम कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की सीटें काफी अहम हैं इसलिए BJP यहां खुद को और मज़बूत कर रही है। साथ ही मऊ सदर सीट जिस पर लंबे समय से मोख्तार अंसारी का कब्ज़ा है उसे भी भारतीय जनता पार्टी हथियाना चाहती है।
ये सीट इसलिये भी अहम हैं क्योंकि पड़ोसी ज़िले की सीटें भी इससे प्रभावित होती हैं।
अब देखना ये होगा कि MLC एके शर्मा को चेहरा बनाकर BJP के चाणक्य अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को कितनी बढ़त दिला पाते हैं।

