प्रकाश नर्सिंग स्कूल में केक काटकर मनाया गया विश्व नर्सिंग दिवस और मदर्स-डे
मऊ । नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल पर रविवार को विश्व नर्सिंग दिवस और मदर्स-डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश नर्सिंग स्कूल के प्रबंधक मनीष कुमार राय ने अंन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस का महत्व बताते हुए बताया कि नर्सिंग दुनिया भर में स्वास्थ्य रखरखाव से सबसे बड़ा पेशा है। लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने मे नर्सों का बड़ा योगदान होता है। नर्सों को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे मरीजों को मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और चिकित्सीय तौर पर फिट होने मे मदद करें। नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य बिपिन विजय ने छात्र-छात्राओं को बताया कि फ्लोरेंस नाइटिंगल को आधुनिक नर्सिंग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल द लेडी विद द लैंप जो कि दीपक वाली महिला के नाम से प्रसिद्व है। इनका जन्म एक समृद्वि और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार मे हुआ था, लेकिन उच्चकुल में जन्मी फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य श्रेजा मौल, अध्यापिका ज्योति यादव, अर्चना यादव, निलिमा, स्नेहलता, रिंका पाल, रेनू राय आदि रहीं।

