विकास : पालकी व फैजी के प्रयास से मिला नया रास्ता, शिलान्यास आज
मऊ। नगर की तरक्की वह विकास के लिए कृत संकल्पित नगर पालिका परिषद ने रविवार को एक नया कार्य किया है। इसके लिए नपा अध्यक्ष तय्यब पालकी व वार्ड नंबर 32 छितनपुरा के सभासद व व्यापारी नेता अजहर कमाल फैजी के प्रयासों जितना प्रशंसा किया जाए कम है।
रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी व वार्ड के सभासद अजहर कमाल फैजी ने छित्तनपुरा, चुरख्वा मैदान से कल्याण सागर के लोगो को एक नये रास्ते का शिलान्यास कर नगर वासियों को बेहतर आवागमन के लिए सौगात दी है।
इस रास्ते से छित्तनपुरा से चुरख्वा मैदान होते हुये साबरी मस्जिद बाइपास तक व चुरख्वा मैदान से कल्याण सागर होते हुये मॉडर्न स्कूल तक रास्ते व नाले के निर्माण के बाद लोगो को आने जाने में सहुलियत मिलेगी। इस कार्य के लिये इलाक़े की जनता ने चेयरमैन व सभासद को धन्यवाद दिया है।
बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से मौलवी मुक्तदा अंसारी, शलीम होटल, परवेज गुड्डू, यासिर, लियाकत नूर, फैज अहमद, अनीस अहमद, शब्बीर अहमद, इरफान अहमद, इरशाद रेशमी, इम्तेयाज ठाकुर, मोअज्जम मेंबर, इकबाल खड्डी आदि मौजूद रहे।

