भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बैठक में बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने पर हुई मंत्रणा
मुगलसराय/चंदौली। स्थानीय नगर स्थित अन्नपूर्णा काटेज में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजना को सराहते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ कमेटी को और सशक्त प्रदान करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया। कहा कि सशक्त बूथ कमेटी ही पार्टी की जीत की आधारशीला रखती है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए काशी क्षेत्र की मंत्री व चंदौली प्रभारी रानिका जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज देश की जरूरत बन चुके हैं। कहा कि आज उनकी ही देन है कि विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत के एक्शन ने विश्व को उसकी शक्ति का एहसास करा दिया। कहा कि भारत की कूटनीति के चलते आज पाकिस्तान विश्व से अलग-थलग पड़ गया है। उन्होने लोकसभा चुनाव में भाजपा को चार सौ से अधिक सीट जीतने के लिए बूथ कमेट को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। जिलाध्यक्ष गीतारानी गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रत्येक तबके को ध्यान में रखकर लोककल्याणकारी योजनाओं का सूत्रपात किया। कहा कि मोदी सरकार की ही देन है कि बिचौलिये आज गायब हो चुके हैं तथा पात्र व्यक्तियों के खाते में सीधे सरकार का पैसा पहुंच रहा है। जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए काफी कुछ किया। कहा कि मोदी जी खुद गरीबी देखें हैं यही कारण है कि उन्हे उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल है। आयुष्मान योजना इसी की देन है। कहा कि इस योजना के चलते अब कोई भी गरीब पैसे के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा। इसके तहत सरकार उनके 5 लाख तक के इलाज का खर्चा खुद वहन करेगी। जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल ने बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर अपना विचार व्यक्त किया। बैठक में बूथ कमेटियों को मजबूती प्रदान करने पर विचार रखने वालों में प्रमुख रूप से जिला मंत्री मीना सिंह, मोहिनी खत्री, प्रमिला शुक्ला, शशिकला पांडेय, नीलम सिन्हा, नंदा सिंह, कोमल गुप्ता, आशा देवी, रजनी श्रीवास्तव, रीता देवी, तेतरा देवी, उर्मिला देवी, हीरामनी आदि रहीं।

