बाँदा के विधायक की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे
मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। बांदा के विधायक बृजेश प्रजापति मऊ से अपनी चार पहिया वाहन से रविवार को लखनऊ के लिए निकले। उनकी चार पहिया वाहन जैसे ही मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग़ालिबपुर गांव सैयद बाबा की मजार के पास पहुंची ही थी कि दूसरी ओर से आ रही एक ट्रक ने उनकी चार पहिया वाहन गाड़ी में टक्कर मार दिया,और विधायक जी के साथ साथ बैठे अन्य लोग भी बाल बाल बच गए। थोड़ी देर बाद मुहम्मदाबाद गोहना- मऊ मार्ग जाम हो गया । सूचना पाते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय पुलिस के साथ पहुंच गए।दूसरी ओर सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक श्री राम सोनकर के प्रतिनिधि संजय तिवारी भी मौके पर पहुंच गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक की गाड़ी में टक्कर मारने वाला ट्रक एवं चालक को पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ,और आवागमन पूर्व की भांति चालू हो गया।
समाचार लिखे जाने तक कोई भी तहरीर नहीं मिली थी ।

