बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने को लेकर छात्र-छात्राओं को दिलाया गया संकल्प
■ शारदा नारायन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में लैंप लाइटिंग सेरेमनी का हुआ आयोजन
मऊ । शारदा नारायन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, सहादतपुरा,मऊ में लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंस्टीट्यूट के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के सभी छात्र छात्राओं को इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ संजय सिंह, प्रिंसिपल अभय राजपूत, डॉ राहुल कुमार ने छात्र-छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्प के साथ शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर व जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य सबसे पहली प्राथमिकता है। क्योंकि एक स्वस्थ मनुष्य ही देश व समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है। उन्होंने शारदा नारायण इंस्टिट्यूट के सभी छात्र व छात्राओं को शपथ दिलाया कि हम हॉस्पिटल में अपने कार्यकाल के दौरान सभी मरीजों को निष्ठापूर्ण तरीके से सेवाभाव के साथ घर की तरह से सेवा करेंगे। इस अवसर पर डॉ सुजीत सिंह, डॉ एकिका सिंह, डॉ मधुलिका सिंह, अध्यापक शिवांगी, कलीम,व कृष्णा राजन,शिवकुमार सिंह,विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।

