शांति, सदभावना यात्रा, “मोहन से महात्मा” को लोगों ने सराहा
मऊ। महात्मा गांधी के 150 वें वर्ष पर निकली शांति, सदभावना यात्रा, “मोहन से महात्मा” कठपुतली नाटक (1 मार्च 2019 से 14 अप्रैल 2019 तक बनारस से राजघाट नई दिल्ली उ0प्र0 के सभी 75 जिलों में जायेगी। आज यह यात्रा बलिया जिले से मऊ पहुँची यहाँ चोरपा (पहसा) में हरिशचन्द्र दुलारी इंटर कालेज में बच्चों के बीच प्रस्तुति और परिचर्चा हुई, जिला मुख्यालय पर अम्बेडकर प्रतिमा भीटी, दीवानी कचहरी गेट और कुशहरी चाय स्टाल सहादतपुरा में सफल कठपुतली शो का आयोजन हुआ। मोहन से महात्मा गांधी जी के जीवन संघर्षो के साथ अंग्रेंजों से देश की आजादी के लोमहर्षक संघर्षो को ऐसे रोचक अंदाज में बंया करती है कि दर्शकों की सांसे रुक जाती है। यह कठपुतली शो दिखाता है कि देश की आजादी आपसी सदभाव से मिली उसी मूल्यो को लेकर देश का सविंधान बना जो कहता है ”हम भारत के लोग” एक है। यात्रा के संयोजक मिथिलेश दुबे रहे। मऊ में यात्रा का स्वागत सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने किया संचालन बंसत कुमार ने किया।

