मऊ पुलिस अधिक्षक का संदेश- स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें
मऊ पुलिस कानून व्यवस्था और शांति बनाये रखने के साथ-साथ जिले को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में भी जी जान से जुटी है…जहां एक तरफ स्वछता अभियान के तहत जिले भर की पुलिस ने सफाई अभियान चलाया…वहीं दूसरी तरफ मऊ पुलिस अधिक्षक ने लोगों को अपने आस-पास सफाई रखने की अपील की है…पुलिस अधिक्षक ने ट्वीटर के माध्यम से पूरे जिले भर के लोगों से रोज आधा घंटा साफ सफाई करने को कहा है….इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने एक तस्वीर भी जारी की है…जिसमें बच्चे सफाई अभियान में जुटे हैं.
स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें!
अपने आस-पास साफ-सफाई बनाये रखें


