अपना जिला

विधायक ने लगाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

बिल्थरारोड / बलिया । स्वच्छता पखवारा के तहत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम में मंगलवार को बिल्थरारोड विधायक धन्नजय कन्नौज्जिया की अगुवाई में रेलवे प्रांगण स्थिति प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक ने अपने साथियों के साथ मंदिर के पूरे प्रांगण की साफ सफाई की। कहा कि बिल्थरारोड क्षेत्र के विकास के साथ ही वह यहां की स्वच्छता के प्रति भी काफी गंभीर हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चलते आज लोगों में सफाई के प्रति काफी जागरूकता आयी है। स्वच्छता पखवाड़ा 17 से 25 सितंबर तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा” के इस अभियान में विधायक के अलावा नपं के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश सिंह राना, विपिन मिश्र, महावीर यादव, चन्द्रप्रकाश मिश्र, मनोज कुमार, अरूण कुमार बब्लू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *