एक अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 135 शीशी देशी शराब (बंटी बबली) बरामद
मऊ। अवैध शराब करोबार/कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 19.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान रामगढ़ से मन्नर पुत्र सोमर सोनकर निवासी बैरीडांड़ थाना जीयनपुर आजमगढ़ के कब्जे से 135 शीशी देशी शराब (बंटी बबली) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 55/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मन्नर पुत्र सोमर सोनकर निवासी बैरीडांड़ थाना जीयनपुर आजमगढ़।
बरामदगी-
1. 135 शीशी देशी शराब (बंटी बबली)।

