शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाईकिल एवं तमंचा व कारतूस बरामद
मऊ। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 20.02.19 को खैराबाद मदरसा के पास मुन्ना कबाड़ी की दुकान से एक शातिर वाहन चोर के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाईकिल ग्लैमर एवं तमंचा व कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया, इस दौरान दो अभियुक्त भागने में सफल रहे। उल्लेखनीय है कि बरामद उक्त दोनों मोटरसाईकिल थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित पायी गयी। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 78/19 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 व पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 71,72/19 धारा 379 भादवि में धारा 411 की बढोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-
1. सलमान पुत्र कमरुज्जमा निवासी पश्चिम मोहल्ला खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद मऊ।
फरार अभियुक्तगण-
1. सौलत उर्फ आमिर अली पुत्र मो0 अली निवासी जमीन बरामदपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ।
2. मुन्ना कबाड़ी निवासी खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद मऊ।
बरामदगी-
1. हीरोहोण्डा ग्लैमर (यूपी 54 यू 7967)।
2. हीरोहोण्डा ग्लैमर (यूपी 54 यू 7967)।
3. एक तमंचा व कारतूस 315 बोर

