अपना जिला

प्रशासन और स्कूल प्रबन्धतंत्र की मिलीभगत से मानकों का हो रहा खुला उल्लघंन

मऊ। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के क्रम में स्कूल बैग वजन मानक लागू किया है। साथ ही NCERT के द्वारा बताये गये विषयों के अलावा छात्रो को अतरिक्त किताबे व मटैरियल लाने पर भी रोक लगा रखी है। इसके बावजूद भी नये सत्र में स्कूलों की मनमानी शुरु हो गयी है। बुधवार को अभिभावक मंच के प्रतिनिधि मंडल ने अभिभावक मंच के संरक्षक गुप्तेश्वर सिंह, अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में इसे रोकने हेतु प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
जिले में संचालित हो रहे प्राईवेट विद्यालयों (जिनमें कुछ ही मान्यता है।) शेष बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे है। के द्वारा इस दिशा निर्देशों का खुला उल्लघंन किया जा रहा है। जिसके क्रम मेंं अलीनगर मऊ के एक स्कूल अपने नये सत्र के लिए छात्र-छात्राओं को जो किताबों की सूची जारी की है। उसमें इस आदेश की धज्जियांं उडाते हुए कक्षा 6के लिए 38 किताबों की सूची जारी करते हुए ब्रिक्री शुरु कर दी है।
इस मांग पत्र के द्वारा हम आप से तत्काल प्रभाव से सनबीम स्कूल प्रबंधतंत्र पर कठोर कार्यवाही करते हुए,पूरे जनपद में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित कराने की मांग करते है।अभिभावक मंच ने निर्णय लिया है कि अगर जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करते हुए बैग वजन मानक,और निजी प्रकाशकों की किताबो की ब्रिक्री पर रोक नही लगाता है। तो सडकों पर संघर्ष करेगा अभिभावक मंच आज के प्रतिनिधि मंडल में रमाशंकर सिंह, अरविंद मूर्ति, अतुल सिंह, श्याम आशीष चौहान, फादर आर.के.मसीह, उत्तम सिंह एडोकेट, उदय प्रताप राय एडोकेट, परशुराम सिंह, पवन सिंह, आनंद सिंह सोनू, अजय सिंह, भोला एडवोकेट, विपिन सिंह, नीरज मिश्रा, विजय शंकर प्रजापति, बृजेश कुमार, सुभाष चंद्र यादव, राहुल यादव राजकुमार शर्मा इत्यादि विभाग मंच के कार्यकर्ता ज्ञापन के दौरान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *