एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 20.02.2019 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान बभनपुरा कोलौरा से राजकुमार उर्फ मोनू पुत्र हरी निवासी बभनपुरा कोलौरा थाना मुहम्मदाबाद मऊ के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 77/19 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

