43 पुड़िया हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मऊ। थाना घोसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव पोखरा के पास से कुलदीप पुत्र रामनरेश निवासी विचली चमरौटी बड़ागांव थाना घोसी मऊ के कब्जे से 43 पुडिया नाजायज हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 608/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया।

