रविवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी मिठाई व रक्षाबंधन की दुकानें
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए रविवार के दिन में केवल मिठाई व रक्षाबंधन की दुकान के लिए छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की भी दुकान नहीं खुलेगी। पूर्व से चले आ रहे दो दिवसीय शनिवार रविवार लॉक डाउन का पूर्णतः पालन कराया जाएगा।
(श्रीराम जायसवाल)

