शहीद वीर सपूतों के लिए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि मार्च
मऊ। मां सरस्वती इंटर कालेज जमालपुर बुलन्द पहसा के छात्र-छात्राओं द्वारा कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद वीर सपूतों के लिए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि मार्च विद्यालय प्रांगण से निकाला गया जो पहसा बाजार होते हुए जमालपुर बुलंद से पुनः विद्यालय प्रांगण में पंहुचा और आतंकवाद का पुर जोर विरोध करते हुए आतंकवादियो का पुतला फूंका। इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।

