खास-मेहमानचर्चा में

17 आईएएस व 15 आईपीएस सहित कई जिलों के डीएम-एसएसपी बदले

■ प्रयागराज के डीएम व एसएसपी भी बदले भानुचन्द्र गोस्वामी को जिलाधिकारी व अतुल शर्मा को एसएसपी का दायित्व

■ मऊ में जिलाधिकारी रहे वैभव श्रीवास्तव को पीलीभीत का जिलाधिकारी तथा ऋषिरेन्द्र कुमार को विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक व त्रिवेणी सिंह को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाया गया है…

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तिथियां जैसे-जैसे सन्निकट आती जा रहे हैं वैसे ही प्रदेश सरकार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी करती जा रही है अभी पिछले दिनों आईएएस, आईपीएस के अलावा पीसीएस, पीपीएस अधिकारियों के तबादले हुए ही थे कि राज्य सरकार ने पुनः बुधवार की रात अधिकारियों के तबादले की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुंभ का कमान संभाले प्रयागराज के जिला अधिकारी व एसएसपी बदल दिये गये हैं।

तबादला सूची के अनुसार प्रयागराज के डीएम सुहास एलवाई को हटाकर उनके स्थान पर भानुचन्द्र गोस्वामी को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि प्रयागराज के एसएसपी नितिन तिवारी का तबादला मेरठ करते हुए अतुल शर्मा को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है। इसी प्रकार एमपी सिंह को सचिव एलडीए लखनऊ, राजेश कुमार को बीसी वाराणसी प्राधिकरण, टीके शिबू को विशेष सचिव ग्राम्य विकास, अरूण कुमार को वीसी मुरादाबाद प्राधिकरण, कृष्णकुमार को एआईजी स्टाम्प, दीपचन्द्र को एसीईओ ग्रेटर नोएडा, ऋषिरेन्द्र कुमार को विशेष सचिव आईटी इलैक्ट्रोनिक्स, राजेश त्यागी को विशेष सचिव वाणिज्यकर, साहब सिंह को अपर आयुक्त आगरा मंडल, सुहास एलवाई को विशेष सचिव नियोजन, शाहिद मंजर को सदस्य वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ, प्रीति शुक्ला को सचिव पंचायतीराज, महेन्द्र कुमार को कमिश्रर देवीपाटन मंडल, अखिलेश मिश्रा को विशेष सचिव परिवहन, वैभव श्रीवास्तव को जिलाधिकारी पीलीभीत व श्रीमती जे. रिमा को ज्वाइंट मजिस्टे्रट मैनपुरी बनाया गया है।

इसी प्रकार 15 आईपीएस अधिकारियों में प्रेमप्रकाश को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, अविनाश चन्द को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, हरीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक ओरैंया, त्रिवेणी सिंह को पुलिस अधीक्षक आजमगढ, बबलू कुमार को सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज, प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक देवरिया, एन कोलांची को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर, प्रभाकर चौधरी को पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी, अमित कुमार को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर, अनुराज आर्य को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक अमेठी, विपिन कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी, नितिन तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, अखिलेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ व अतुल शर्मा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *