अपना जिला

72 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित खिले बेरोजगार के चेहरे

मऊ, 20 फरवरी,2019। उ0प्र0शासन के मंशा के अनुरुप अधिक से अधिक लाभार्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सहादतपुरा मऊ के प्रागण में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें माइक्रो टर्नर ग्रुप प्रा0लि0 हरिद्धार द्वारा एवं एक्वा प्रा0 लि0, द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 72 लाभार्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया रोजगार मेले में 228 लाथार्थियों द्वारा रोजगार मेले पंजीकरण कराया गया। रोजगार मेले में भूपेन्द्र कुमार पाल प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 एवं वकील अहमद अंसारी सेवायोजन अधिकारी मऊ आशुतोष पाण्डेय एवं सर्वेश दुबे कृष्ण गोपाल दुबे, राम प्रताप मल्ल, आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *