अपना जिला

श्री खाटु श्याम फाल्गुन निशानोत्सव-2019 यात्रा में झूमे लोग

■ वो लम्हा मेरी जिंदगी का बड़ा अनमोल होता है, जब श्याम की बातें, खाटू की यादें और किर्तन का माहौल होता है

मऊ। शहर क्षेत्र के ढेकुलिया घाट स्थित निर्माणाधीन त्रिदेव मन्दिर के प्रांगण में रविवार को त्रिदेव मन्दिर परिवार के तत्वाधान आयोजित श्याम फाल्गुन उत्सव-2019 से पुरा शहर श्याममय हो गया। श्री खाटू श्याम के दर्शन वन्दन के लिए भक्तो का मेला लगा रहा एवं श्याम बाबा के जयकारों से उत्सव स्थल गूंजयमान हो गया। इस महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग व फूलों से सजाया गया था तथा बाबा का अलौकिक श्रृंगार कोलकाता और वाराणसी से आये फूलो से किया गया था। मन्दिर प्रांगण ‘खाटू नरेश की जय‘, श्याम बाबा की जय, तीन बाण धारी, कलियुग अवतारी, हारे के सहारे आदि जयकारों से गूंज रहा था। फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्री श्याम मंदिर में निशान पूजा व शाम को भजन संध्या एंव प्रसाद का आयोजन किया गया था।

जन संध्या की शुरूवात शाम सात बजे से श्री श्याम प्रभु एवं समस्त देवी-देवताओं के पूजा, अर्चन, ज्योती से हुई। ज्योति प्रज्जवलन श्री पवन खण्डेलवाल जी द्वारा सपरिवार की गई। भजन संध्या की शुरूवात श्री विजय तुलस्यान ने गणेश वन्दन से की भजनों की अमृतवर्षा में डूबे श्रद्धालु जिन्हें भरोसा श्याम का है जिनको पक्का विश्वास, उनको मिलता श्याम सहारा, संकट कभी न आता पास, सजा है दरबार बाबा का, श्याम के रंग जाओ, आजा मेरे खाटुवाले बाबा, हीरे मोती से नजर उतारू आदि से लोग भाव-विभोर हो गये। नितीन खण्डेलवाल के भजनों पर श्याम दीवाने फाल्गुन की मस्ती मे नाचते हुउ सांवरिया खींचे डोर, भक्त खींचे आये…, आया फाल्गुन मेलों, बाबा मारे हेलो, जैसे श्याम भजनो पर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। इसी क्रम में श्री पवन बासोतिया, कोमल अग्रवाल, अनिमेष इत्यादि लोगों ने अपने भजनों से श्री मंदिर परिसर गूंज उठा । भजनों की प्रस्तुति सुन श्रद्धालु तालियां बजाने को विवश हो गए। बाबा श्याम में साथ सभी भक्तों से मिलकर फुलों और गुलाल से होली भी खेली।
परिवार के लोगो ने बताया कि श्री श्याम बाबा का फाल्गुन मेला 10 मार्च 2019 से शुरू हो रहा जो 18 मार्च (फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी) तक खाटू धाम में बड़ी ही धुमधाम से मनाया जाता है। इन आठ दिनों में लाखों भक्त निशान यात्रा कर अपने अराध्य देवता के दर्शन करने देश-विदेश से आते है। और बताया कि कल दिनांक 11.03.2019 दिन सोमवार को त्रिदेव मन्दिर से आजमगढ़ मोड़ स्थित दुर्गा मन्दिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली जायेगी।
महोत्सव के सफल आयोजन में श्री विजय तुलस्यान, विजय केडिया, पवन बासोतिया, महेन्द्र खण्डेलवाल, नितीन खण्डेलवाल, मनु बासोतिया, विकास, धनश्याम, पवन, संदीप अग्रवाल (एड़), मुनमुन, आदि सभी भक्तों का पूरे मनोभाव से सामुहिक योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *