अपना जिला

शहीद भगत सिंह का मनाया गया शहादत दिवस


मधुबन । आदर्श नगर पंचायत मधुबन के शहीद स्मारक पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शहीदे भगत सिंह के शहादत दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतबीर सिंह ने भगत सिंह के फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित करनें के उपरांत श्रद्धांजलि अर्पित कर किया । साथ ही मधुबन क्रांति के शहीद हुए आजादी के रणबांकुरो के स्मृति में बनें शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इसके उपरांत शहीद अक्षैवर मल्ल महिला महाविद्यालय सुल्तानपुर बारहगांंवा एवं हरिवंश मल्ल मेमोरियल इण्टर कालेज मधुबन की छात्राओं ने शहीदों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । तो जनपद मुख्यालय स्थित मूक बधिर विद्यालय के बच्चों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फाँसी दिए जानें का मंचन कर सजीव चित्रण प्रस्तुत किया । गोष्ठी को संबोधित करतें हुए मुख्य अतिथि सतबीर सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने देश को आजाद कराने में अंग्रेजों के दाँत खट्टे कर दिए थे ।स्वाधीनता की लडाई में इनका अहम भूमिका रहा । आगें उन्होंने महिला सुरक्षा ,बाल अपराध निषेध ,दहेज उत्पीड़न आदि के बारे में लोगों को विधिक जानकारी दिया । विशिष्ट अतिथि के रूप में गोष्ठी को संबोधित करते हुए ग्रामीण न्यायालय जजौली के जज सिद्धार्थ शेखर सिंह ने स्वाधीनता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज यदि हम खुले में सास ले रहें है तो इन्हीं रणबांकुरो की देन है । आगें उन्होंने ग्राम स्तर पर होने वालें विवादों को हल करने के वावत विधिक जानकारी दिया । गोष्ठी को चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, शंकर मद्धेशिया,उपजिलाधिकारी  लालबाबू दुबे,  सीओ अमित कुमार सिंह, तहसीलदार राहुल गुप्ता ने संबोधित करतें हुए शहीदे भगत सिंह के सहादत दिवस पर विस्तृत प्रकाश डाला ।इस अवसर पर बबलू ठठेरा ,चन्द्रकिशोर पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, छोटेलाल चौहान,ओमप्रकाश राम,धनंजय पाण्डेय ,पीयूष मद्धेशिया, गिरिजा शंकर मौर्य,अखिलेश मद्धेशिया आदि रहें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *