अपना जिला

जनता तो जनता अधिकारियों के चेहरे से भी मास्क गायब , न.प.के शहीद स्मारक पर समारोह के दौरान दिखा नजारा

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । प्रदेश के कई जिलों के साथ ही जनपद मऊ में कोरोना के तेजी के साथ बढ़ते मरीजों की  संख्या को देखते हुए जनपद में प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव के एहतियात के लिए सामाजिक दूरी एवं मास्क जरूरी का फरमान जारी किया गया है । तथा सरकार 24 मार्च से 31 मार्च तक कोविड-19 के संक्रामण से बचाव के क्रम में कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करनें के निर्देश जारी किए है । बावजूद नगर पंचायत के शहीद स्मारक पर सहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो दो न्यायाधीशों के समक्ष उपस्थित जनता तो जनता अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चेहरे से भी मास्क नदारत था । इस दशा में कोविड – 19 के संक्रामण पर अंकुश लगाने जैसे जारी प्रशासन के फरमान पर सवालिया निशान लग रहें है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *