विद्युत उपकेंद्र के फ्रेंचाइजी कर्मचारियों ने ठेकेदार द्वारा 8 माह से मानदेय न देने पर किया हड़ताल
नदवासराय/मऊ। क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र डँगौली के फ्रेंचाइजी कर्मचारियों की रविवार को हड़ताल की वजह से पूरे दिन व देर रात तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके चलते उपभोक्ताओं में विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त रहा। काफी संख्या में उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पर पहुँचकर देर रात तक हो हल्ला मचाया। विद्युत उपकेंद्र के फ्रेंचाइजी कर्मचारियों का आरोप है कि विगत 8 माह से ठेकेदार द्वारा उनका मानदेय नही दिया गया है। जिससे वे भूखमरी के कगार पर पहुच गये है।
