गोलमाल : कागज में पौधारोपण, खेत खाली, सीएम से की शिकायत
नदवासराय/मऊ। विकास खण्ड कोपागंज अन्तर्गत ग्रामसभा मोलनापुर में सरकारी धन की बन्दरबाँट व विभागीय मिलीभगत से धन के दुरुपयोग के सम्बंध में गांव लोगोंं ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती शपथ पत्र देकर जांच की मांग की है। ग्राम पंचायत के लाखों रुपये महज कागजी खानापूर्ति कर निकाल लिया गया है। जिसको लेकर गांव के लोगोंं मे काफी आक्रोश व्याप्त है। इस ग्रामसभा मे मनरेगा के तहत बहादुर, सुबाष, देवनाथ, रामप्रसाद, जगदीश व बहाल आदि के खेत मे लगभग चार हजार पौधारोपण का कार्य दिखाया गया है। जबकि वर्तमान समय एक भी पौधे नही है। समतलीकरण, पोखरी खुदाई, मिट्टी कार्य आदि पर महज कागजी खानापूर्ति कर विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से लाखोंं रुपये की बन्दरबाँट की गई है।
ग्रामसभा के प्रेमप्रकाश यादव का कहना है कि ग्रामसभा में सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए कई बार उच्चाधिकरियोंं को लिखित शिकायती पत्र दिया गया। इसके बावजूद भी आज तक कोई ठोस करवाई नही होने पर मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती शपथ द्वारा मिलकर अवगत कराया गया। इस मामले की मुख्यमंत्री ने जाँच कराकर कारवाई भरोसा दिया है। जिससे की सरकारी धन का दुरुपयोग व बन्दरबाँट को रोका जा सके।
