आगाज : राजधानी में होगी व्यापारी महारैली, तैयारी शुरु,शामिल होंगे भाजपा के कई दिग्गज
मऊ। वैश्य व्यापारी समाज के सदस्यों की बैठक गालिबपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर जिला महामंत्री सोनू बरनवाल की अध्यक्षता में हुयी। जिसमें राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित व्यापारी महारैली को ऐतिहासिक बनाने के सन्दर्भ में मऊ जनपद के समस्त बाजार प्रमुखों के सहयोग से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तय किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए वैश्य व्यापारी समाज के आजमगढ़ मण्डल के प्रभारी गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित व्यापारी महारैली व्यापारियों के संघर्ष में मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही साथ उन्होने बाजार प्रमुखों को प्रत्येक व्यापारी प्रतिष्ठानों पर पहुॅचकर व्यापारियों को लखनऊ रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करनें का प्रयास करने के लिए आह्वान किया। बताते चले कि लखनऊ व्यापारी महारैली में अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुबाष चन्द्रा सांसद, पियुष गोयल रेल मंत्री भारत सरकार, अतुल गर्ग कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 (खाद्य एवं औषधी प्रशासन) अनुपमा जायसवाल, (बेसिक शिक्षा मंत्री) एवं राजेश अग्रवाल, (वित्त मंत्री उ0प्र0 शासन) होंगे।
रैली की अध्यक्षता मऊ जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (मंत्री स्टैम्प शुल्क एवं नागरिक उड्डयन मंत्री) उ0प्र0 शासन, करेगे।
इस रैली में अनेक सांसद एवं विधायकगण शामिल रहेगें। तद्क्रम में गोपालकृष्ण बरनवाल नें बताया कि आजमगढ़ मण्डल द्वारा तीन प्रमुख मॉगों का पत्रक अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जायेगा। प्रमुख मॉगों में व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन, प्रदेश में मण्डी शुल्क की समाप्ति एवं दवा के फुटकर व्यवसाय में कौशल विकास मंत्रालय द्वारा 6 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की मॉग प्रमुख रूप से रहेगी।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भगवानदास गुप्ता, महामंत्री विपिन बरनवाल, मण्डल प्रभारी गोपाल कृष्ण बरनवाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, जिलामहामंत्री सोनू बरनवाल, भाजपा नेता हरिकृष्ण बरनवाल, उपाध्यक्ष राजीव जौहरी, बाजार प्रमुख क्रमशः शाहआलम कुरैशी, (मुहम्मदाबाद), अमित गुप्ता, बबलू ठठेरा (मधुबन), गोपालकृष्ण बर्मा (हलधरपुर), संजय गुप्ता (पूर्व प्रधान वलीदपुर), प्रशान्त गुप्ता जी (प्रधान दरगाह), अजय गुप्ता (चेयरमैन प्रतिनिधि अमिता), डा0 विनोद बरनवाल (बगलीपिजड़ा), आनन्द कुमार (रतनपुरा), अवधेश गुप्ता (अलीनगर), शिवचन्द साहू (चिरैयाकेट), विजय कुमार गुप्ता (कोपागंज), विजय बरनवाल काजू (मठमुहम्मदपुर), रामकृष्ण दास अग्रवाल, दिलीप वर्मा एडवोकेट, रजनीश प्रजापति एडवोकेट, धनेश प्रजापति, कमलेश चौरसिया (पूर्वसभासद), विनोद कुमार गुप्ता, (सभासद मऊ), मनोज गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
