राज्य कर्मचारियों के नेता स्व. बीएन सिंह की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रुप में मनायी गयी
मऊ। राज्य कर्मचारियों के नेता स्व0 बी0 एन0 सिंह की पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में पी0डब्लू0डी0 डाक बंगला के परिसर में शुक्रवार को मनाया गया। जिसमें राज्य कर्मचारियों के सभी संगठनों के कर्मचारियों द्वारा एक साथ एक स्थान पर बैठक पुण्यतिथि मनाया गया। वक्ताओं ने बताया कि स्व0 बी0एन0सिंह जी का जन्म रायबरेली जनपद में हुआ था। पढ़-लिखकर श्री सिंह सचिवालय लखनऊ में कर्मचारी थे। इनके समय में कर्मचारी नियमित नही होते थे । सरकार जब चाहे उनकी कटनी-छॅटनी कर सकती थी। ऐसे समय में बी0एन0सिंह एवं पी0एन0 शुक्ल आदि ने यह तय किया कि कर्मचारियों का भी संगठन होना चाहिए। फल स्वरूप 1964-65 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का गठन हुआ । इस गठन के बाद 1966-67 में हड़ताल हुयी। 66 दिनों तक हड़ताल चली, बहुत से कर्मचारी बर्खास्त किये गये, लेकिन अन्त में कर्मचारियों की जीत हुयी। सरकार झुकी, सारी मॉगे मानी गयी, बर्खास्त कर्मचारी पुनः बहाल किये गये। कटनी एवं छटनी को समाप्त करते हुए सभी कर्मचारियों को नियमित किया गया अब आगे होने वाली भर्तियॉ अब नियमित कर्मचारी के रूप में की जाने लगी। संगठन के बदौलत ही स्व0 बी0एन0सिंह जी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का कहगाई भत्ता एवं वेतन केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर किया गया।
स्थानीय शाखा के अध्यक्ष सीताराम कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सरकारें कर्मचारियों की सारी सुविधाए एक के बाद एक समाप्त करती जा रही है, कर्मचारियों का दुपहिया वाहन कर छूट एवं एक माह का वेतन नकदीकरण समाप्त कर दिया गया है।
उपर्यक्त क्रम में मंत्री श्री सीताराम गुप्ता ने बताया एक राजनेता एक बार सांसद एवं विधायक होने के बाद आजीवन पेंशन ले रहा है, अपितु तीन-तीन जगहों से पेंशन ले रहा है, किन्तु 30 से 35 साल की सरकारी नौकरी करने के बाद भी कर्मचारी की पेंशन समाप्त कर दी गयी, जिन राजनेताओ को हम चुन-चुन कर विधानसभा एवं पार्लियोमेन्ट में भेजते है वे ही हमारे साथ इस प्रकार का कृत्य कर रहे है। प्रण लिया गया कि स्व0 बी0एन0सिंह जी के पुण्यतिथि को प्ररेणादिवस मानते हुए आगे कर्मचारियों की लम्बित मॉगों को पूरा कराने के लिए सरकार से लड़ाई तेज की जायेगी। आज की सभा में सर्वश्री परितोष कुमार पाण्डेय, नोमान अहमद, प्रशान्त कुमार यादव, सर्वेश यादव, शुभम सिंह, अमित राय, अखिलेश कुमार, सनोज कुमार, अखिलेश राव, श्रीमती पद्मा देवी, नवीहसन, शकील अहमद, रामानन्द, रामजनम राम, श्रीमती बीना राय, विद्यासागर मिश्रा, अनिल यादव आदि अनेकों कर्मचारी उपस्थित उपस्थित रहे।

