कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी की रैली के लिए झंडे में ठोकी कील
(आनन्द कुमार)
लखनऊ। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पिता सन्नू राजभर द्वारा लखनऊ के कैबिनेट मंत्री के आवास पर झंडा बनाते हुए “अपना-मऊ” द्वारा वीडियो व समाचार वायरल हुआ तो सोमवार को अपने पिता के कर्मठता व जीवटता से प्रेरणा लेकर यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर स्वयं पार्टी के लिए झंडा बनाते हुए नजर आए।
बताते चलें कि 27 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 16 वर्ष पूरा होने पर ओमप्रकाश राजभर द्वारा गुलामी छोड़ो, समाज जोड़ो, अति पिछड़ा, अति दलित भागीदारी महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली की सफलता के लिए स्वयं ओम प्रकाश राजभर भारत देश के कोने कोने में लोगों से मिल रहे हैं तथा सोशल मीडिया एवं टेलीफोनिक माध्यम का प्रयोग करते हुए रैली में आने का न्योता दे रहे हैं। ऐसे में सोमवार को ओमप्रकाश राजभर अपने कार्यालय जाने से पहले सरकारी आवास पर अपने पिता व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठकर भारतीय समाज पार्टी के झंडा में डंडा लगाने का काम किया। सबसे पहले ओमप्रकाश राजभर के पिता सन्नू राजभर द्वारा झंडे में डंडा लगाने का खबर तथा उनका आत्मविश्वास और हौसला कि मेरे बेटे को असली मुकाम मिलना बाकी है, उसे मुख्यमंत्री बनाना है का खबर “अपना- मऊ” ने पूरे देश में वायरल किया था। “अपना मऊ” के खबर को वायरल करने के बाद लखनऊ में बैठे मीडिया के लोग ओमप्रकाश राजभर के आवास पहुंच कर उस खबर को शूट करने लगे। ऐसे में जब आज सोमवार को मीडिया के लोग ओमप्रकाश राजभर के इस खबर को शूट करने पहुंचे तो देखें कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर स्वयं झंडा बनाने में लगे हुए हैं। मंत्री ओमप्रकाश राजभर डंडा में झंडा ही नहीं लगा रहे हैं बल्कि बकायदे उसमें हथौड़ी से कील भी ठोक रहे हैं। लोग ओमप्रकाश राजभर के हथौड़ी चलाने की इस कला को देख उनके कायल हो गए। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी में सहयोगी दल होने के बाद अपने वादों तथा गलत विचारों का हमेशा विरोध करने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक बार पुनः सुर्खियों में है। ऐसे में ओमप्रकाश राजभर की रैली जो आगामी 27 अक्टूबर को होनी है अपने बेबाक बोल से वे अपने कार्यकर्ता पदाधिकारियों सहित प्रदेश की जनता को क्या संबोधित करने वाले हैं, क्या करने वाले हैं यह तो अभी पहेली बनी हुई है। लेकिन एक राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री का आम कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस प्रकार का कार्य करना जरूर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को एक ऊर्जा और एक साहस देगी।
अब देखना है कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लिए डंडे में झंडे के लिए जो कील ठोकें हैं, वह राजनीतिक रुप से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लिए कितनी मुफीद साबित होगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इतना तो तय है कि भाजपा से गलबहियां करने के बाद ओमप्रकाश राजभर जितनी तेजी से अपनी पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हैं वह दिन दूर नहीं जब क्षेत्रीय दलों में सुभासपा एक ताकतवर पार्टी के रुप में यूपी की सियासत में मजबूत कील साबित होगी।
वीडियो देखने के लिए नीचे बस एक क्लिक करें…
