सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाईडर का काम जल्द होगा शुरू : तय्यब पालकी
मऊ। नगर के मुंशीपुरा मोड़ से बाल निकेतन तक तिराहा तक बनने वाले सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाईडर की कार्ययोजना पूरी तरह तैयार है जिसका रात में मौक़े का जायज़ा नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी व अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने लिया। इस अवसर पर श्री पालकी ने मौका का मुआयना करने बाद बताया कि सड़क चौड़ीकरण रोड डिवाइडर का काम शीघ्र कर दिया जाएगा उन्होंने बताया कि इस काम के होते ही शहर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा।इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि नसीम अख़्तर, सभासद अबरार अहमद, सभासद जावेद यार्न, सभासद अब्दुल कादिर, सभासद फखरे आलम, सभासद प्रतिनिधि मुनव्वर अब्दुलग़फ़ूर, संतोष राय, दिनेश यादव लालू आदि शामिल रहे।
बिजली विभाग को हटाना होगा बेतरतीब व फालतू पोल…
मऊ। “अपना मऊ” की टीम ने अपने स्थलीय परीक्षण में यह पाया है कि नगरपालिका पालिका द्वारा मुंशीपुरा तिराहा से बाल निकेतन तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर बनाने का काम करने की कवायदे तो शुरु हो गई हैंं, लेकिन इस शहर के सुंदरीकरण में सबसे ज्यादा किसी को मशक्कत और भूमिका निभानी होगी तो वह बिजली को निभानी पड़ेगी। तथा इस मामले में जिलाधिकारी को भी ध्यान देना पड़ेगा। क्योंकि बिजली विभाग द्वारा शहर में बेतरतीब तथा बिना किसी प्लान के लगाए गए विद्युत पोल शहर की खूबसूरती में बाधा बनते हैं।

