अपना जिला

सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी में बीए तृतीय वर्ष उर्दू के छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

घोसी/मऊ। सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी के बीए तृतीय वर्ष के उर्दू विषय के छात्र छात्राओं का विदाई एवं सम्मान समारोह रविवार को प्राचार्य की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। जिसमें सभी की आंखें नम हो गया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर अलका राय ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समाज की रीति है कि जो आगे बढ़ता है उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है। आज विदाई समारोह के अवसर पर यही संकल्प लें कि हम आगामी परीक्षाओं में ऐसे अंक हासिल करेगें जो अपने अनुज भाइयों के लिए मिशाल बनेगी। जिससे प्रेरित होकर वे आप से भी अच्छे अंक हासिल करने का काम करेंगें।प्राचार्य डॉक्टर करुनानिधान उपाध्याय ने कहा कि विदाई का मतलब केवल यह नहीं होता है कि अपने से अलग कर देना बल्कि जिसकी विदाई होती है वह अपने एक दायित्व का निर्वहन करके दूसरे दायित्व को धारण करता है। इसलिए आप सदैव अपने सामने अच्छे लक्ष्य को रखे और उसके प्रति समर्पित हो जाये।शिक्षाविद् डॉक्टर मुनव्वर अंजुम ने कहा कि आप चाहे जितना भी तरक्की व बुलंदी को छू ले परन्तु अपनी मातृ भाषा एवं तहजीब को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि वही आपकी पहचान है। उर्दू भाषा के महत्त्व से भी उन्होंने युवाओं को अवगत कराने के साथ ही सदैव आचरण को उत्तम बनाये रखने की सीख दिया और कहा कि आचरण की सर्वत्र पूजा होती है बगैर आचरण के इंसान पशु के सामान होता है। सभासद पदमाकर उर्फ़ सिंटू मौर्य ने भी संबोधित कर लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर संघर्ष करने की सीख दिया।समारोह को खुर्शीद खान, छात्र नेता मोहम्मद शहान, फैसल, शायर सलमान घोसवी आदि ने भी संबोधित किया।समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने एवं उर्दू विषय में अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।अध्यक्षता डॉक्टर मुनव्वर अंजुम एवं संचालन अबुसाद खान ने किया ।इस अवसर पर सलीम,कलीम, अबुकलाम, हस्सान आज़मी, गुलाम नबी, मोनू, समां परवीन, मारिया खातून, साइमा, नजमा खातूनआदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *