अपना जिला

एक वर्ष से इण्डिया मार्का हैण्डपम्प दे रहा दूषित पानी, कब चेतेगा प्रशासन

नदवासराय/मऊ। विकास खण्ड बडरांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत नदवासराय के सिरसिया गांव में लालचन्द यादव के दरवाजे पर लगा इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगभग एक वर्ष से दूषित पानी दे रहा है। इसके अलावा ईद-गिर्द कोई दूसरा हैण्डपम्प न होने से मजबूर लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है इसे ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोष व्याप्त है। इस सम्बन्ध में ग्रामीण लालचन्द यादव, दिनेष, छेदी का कहना है कि यह इण्डिया मार्का हैण्डपम्प एक वर्श से दूशित लाल पानी दे रहा है इसे ठीक कराने के लिए कई बार ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक प्रार्थनापत्र दिया गया लेकिन आज तक इसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है। अर्जुन, केशव, नगीना का कहना है कि इस हैण्डपम्प के दूषित पानी को दर्जनों घर के लोग छान कर इस्तेमाल करते है लेकिन छोटे बच्चे हैण्डपम्प का पानी पीते है जिससे कई बार बच्चों की तबियत खराब हो चुकी है। जिनका इलाज कराने के बाद ठीक हुए। शगीना, ओमप्रकाश का कहना है कि इसे जल्द से जल्द ठीक नहीं कराया गया तो ब्लॉक मुख्यालय पर धरना व भूख हड़ताल करेगें। इधर खण्ड विकास अधिकारी बडरांव मनोज कुमार वर्मा से पूछे जाने पर इन्होंने कहा कि इसकी तत्काल जांच कराकर ठीक कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *