अपना जिला

सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण शिरोमणि चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई

मऊ। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के आवास पर भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण शिरोमणि चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव शुक्रवार को सोशल डिस्टेंसिग के नियमो का पालन करते हुवे भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर मनाया गया।
भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के नि.जिलाध्यक्ष एड.दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज परशुराम जन्मवोसत्व पर उन्होंने प्रभु से कामना कि जैसे अपने 6वें अवतार में दुष्टों का खात्मा किया वैसे ही कोरोना वैश्विक महामारी से का खात्मा कर सम्पूर्ण विश्व की रक्षा करें।श्री
पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने अपील कर मुहिम चलाया कि
आगामी 14 मई को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हम सब के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव है, आप सभी स्वजनों से विनती है,अपने घर पर एक दीप भगवान परशुराम जी के श्री चरणों मे अवश्य जलाए जिसमे जनपद के अलग अलग विधानसभाओं में अलग अलग सैकड़ो नवजवानों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवान परशुराम का जन्मवोत्सव अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर मनाया। श्री पाण्डेय ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *