खास-मेहमान

शिक्षा, व्यापार के साथ-साथ राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करे समाज : इंदिरा जायसवाल

मऊ। संगठन का लक्ष्य व्यक्तिगत या जातिगत विकास नही बल्कि समाज सेवा व राष्ट्र हित के कार्यों में महत्वपूर्ण सहभागिता होनी चाहिए। समाज के हर सुख दुख के मौके पर हमारी उपस्थिति वह हमारे द्वारा किए गए कार्य ही हमारे संगठन की पहचान होनी चाहिए। व्यक्तिगत पहचान या निजी स्वार्थ के लिए खड़े किए गए संगठन से किसी का भला होने वाला नहीं है, ऐसे में संगठन का प्रमुख उद्देश्य समाज सेवा राष्ट्रसेवा ही होना चाहिए। इसी संकल्प के साथ सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान को साक्षी मानकर संगठन के माध्यम से राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। 
रविवार को नगर के आशीर्वाद मैरिज हाल में जायसवाल समाज एवं जायसवाल युवा मंच सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए जायसवाल बंधुओं की मौजूदगी में संगठन हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम 15 संरक्षक मंडल के साथ ही जायसवाल समाज व जायसवाल युवा मंच का विधिवत चयन किया गया, जिसके बाद जनपद के विभिन्न नगरों के अध्यक्ष व महामंत्री की घोषणा की गई।

मुख्य वक्ता आजमगढ़ नगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जायसवाल ने कहा कि राजनीति में वैश्य समाज को बढ़-चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। राजनीति से बचने की आदत से हमें काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है और जिससे समाज के अवांछनीय तत्व भी बड़ी कुर्सियों पर आसीन हो जाते हैं। शिक्षा को प्रमुख महत्व देते हुए व्यापार के साथ साथ राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से आवाहन किया की बेटियों को निश्चित रूप से उच्च शिक्षा दिलाएं जिस से समाज का विकास होगा। आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि किसी भी समाज की एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है ऐसे में जनपद मुख्यालय पर आयोजित जायसवाल सम्मेलन से समाज के विकास को नया आयाम मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल के प्रतिनिधि आलोक जायसवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन के माध्यम से अपने समाज की ताकत का अंदाजा नजर आता है ऐसे में हम विशेष प्रतिभाओं का उचित स्थानों पर उपयोग कर सकते हैं वह स्वयं तन मन धन से समाज की सेवा को समर्पित रहने का संकल्प लिया। समारोह को वाली जयकार असिस्टेंट कमिश्नर संदीप कुमार जायसवाल, अरुण कुमार जायसवाल, नीको ग्रुप के सामाजिक कार्यो के प्रतिनिधि अजय जायसवाल, संजीव जायसवाल “डिंपल” इत्यादि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कैलाश जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर जायसवाल समाज की कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष के रूप में कैलाश जायसवाल, महामंत्री श्रीराम जायसवाल “पत्रकार”, मुन्ना जायसवाल कोषाध्यक्ष, डॉ एके रंजन, विनय दोहरीघाट व सन्तोष गोहना उपाध्यक्ष, श्रीराम कोपागंज, मनोज चिरैयाकोट, सन्तोष जी खैरा व ब्रिकेश सिपाह को जिलामंत्री चुना गया।
संरक्षक मंडल में प्रमुख रुप से कन्हैया लाल जायसवाल, सुनील जायसवाल, विजय कुमार जायसवाल, हरि मुनीमजी जायसवाल, विधि चंद जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सुभाष जायसवाल, बृजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, बालादीन जायसवाल, इंजीनियर जयप्रकाश जायसवाल, अजय जायसवाल, विनय जायसवाल “पत्रकार” का चयन किया गया।

जायसवाल युवा मंच द्वारा किया गया सम्मान

मऊ। जायसवाल समाज सम्मेलन में रविवार को जनपद की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल, आजमगढ़ नगर पालिका परिषद चेयरमैन इंदिरा जायसवाल व आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल सहित सभी प्रमुख हस्तियों को जायसवाल युवा मंच द्वारा स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जायसवाल युवा मंच जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, महामंत्री पीयूष जायसवाल, कन्हैयालाल जायसवाल, आशीष जायसवाल प्रदीप जायसवाल श्रीराम जायसवाल व प्रभारी सुगंध जायसवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *