राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष पीठाधीश्वर महन्त अवैद्यनाथ महाराज की जयंती पर लोगों ने याद किया
राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष एवं हिन्दू पुनर्जागरण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले गुरु गोरक्षनाथ मन्दिर के पूर्व पीठाधीश्वर परम पूज्य ब्रह्मलीन महन्त अवैद्यनाथ महाराज जी की जयंती पर सोशल मीडिया पर उन्हें हिंदू धर्म के लोगों ने खूब याद किया। लोगों ने गोरखनाथ मंदिर के पूर्व पीठाधीश्वर तथा गोरखपुर के पूर्व सांसद महंत अवैद्यनाथ महाराज के बारे में, उनकी महत्ता के बारे में अपने अपने शब्दों में सुशोभित किया । सोशल मीडिया पर पूर्वांचल ही नहीं अपितु उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आपको याद किया गया। आपके जयंती पर शत्-शत् नमन व विनम्र श्रद्धांजलि।

