मिनी मैराथन में सुशील ने मारी बाजी
रतनपुरा/मऊ। भारत माता की जय, वंदे मातरम, अमर शहीद मंगल पांडे अमर रहे, के गगनभेदी नारों के बीच 12 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में सुशील कुमार निवासी बड़ा गांव जनपद मऊ प्रथम ,राजपाल राजभर निवासी गुलौरी जनपद मऊ द्वितीय एवं श्यामबली राजभर निवासी भाला जनपद गाजीपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शनिवार को हलधरपुर से मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई प्रातः 7:00 बजे से ही प्रतिभागी धावकों के आने का क्रम शुरू हो गया और 9 बजते बजते बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हो गए 9:30 बजे मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह ने फीता काटकर मां भारती की जय के गगनभेदी नारों के मध्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ,कुल 47 प्रतिभागियों ने इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया मैराथन दौड़ हलधर पुर से तरवाडीह चौक और तरवाडीह से रतनपुरा तक आई मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए 12 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह लोगों का हुजूम खड़ा था लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह प्रतिभागियों का स्वागत किया सभी प्रतिभागी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दौड़ते रहे सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी थानाध्यक्ष हलधरपुर डीके श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिभागियों के साथ साथ चल रही थी प्रतियोगिता के आयोजक नंद कुमार विश्वकर्मा इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे जैसे ही लगभग 11:00 बजे प्रतिभागी रतनपुरा पहुंचे और निर्णायक मंडल ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले धावकों को चिन्हित किया तथा प्रतिभाग करने वाले 12 धावकों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया, मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के बाद स्थानीय खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में एक विचार गोष्ठी हुई, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने मंगल पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज मंगल पांडे ही मां भारती की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने वाले प्रथम शहीद मंगल पांडे ने आजादी की जो ज्वाला प्रजवलित की वही विकराल रूप धारण कर स्वतंत्रता संग्राम कों ऐसे मंजिल पर पहुंचाई जहां मां भारती की आजादी की पटकथा लिखी गई और देश आजाद हुआ इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाले सुशील कुमार को, 11,000 द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले राजपाल राजभर को 5000 एवं तृतीय स्थान पाने वाले श्याम बली राजभर को ₹3000 का पुरस्कार ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया , शेष 12 प्रतिभागियों को मेडल एवम् सांतवना पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर परमात्मानंद सिंह, प्रदीप कुमार पांडे ,अवध नाथ सिंह ,कमलाकांत यादव ,अरुण कुमार भारतवंशी, विनीत कुमार तिवारी , साधु शरण सिंह बृज नाथ राजभर पप्पू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित रहे कार्यक्रम अध्यक्षता नंद कुमार विश्वकर्मा एवं संचालन अरुण भारतवंशि एवं रमेश रतनपुरी ने किया इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आए युवाओं ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया भारत माता की जय वंदे मातरम और अमर शहीद मंगल पांडे के गगनभेदी नारों से संपूर्ण वातावरण में राष्ट्रवाद कीअविरल सरिता प्रवाहित होती रही आयोजक नंद कुमार विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया
रतनपुरा (मऊ)। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के समापन पर रतनपुरा स्थित शहीद मार्ग पर थानाध्यक्ष हलधरपुर डीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शहीदों के प्रति 2 मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से यह प्रार्थना की गई। शहीदों के सपने साकार हो ।इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जन भी उपस्थित थे।

