अपना जिला

सीएमओ ने किया मऊ में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

■ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में सघन पल्स पोलियो अभियान पर रहा ज़ोर
जिले में 1.69 लाख नौनिहालों ने पी “दो बूंद जिदगी की”

मऊ। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान जनपद के नगर स्थित डोमनपुरा प्रा.स्वा.केंद्र के पोलियो बूथ पर सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एससी सिंह ने फीता काटकर किया । तत्पचात सीएमओ व डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ पदम जैन के द्वारा बच्चों को “दो बूंद जिदगी की” पिलाई गयी ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि देश में पोलियो का उन्मूलन हो चुका है लेकिन फिर से पोलियो वायरस पनप न सके इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने-अपने बच्चों को पोलियो बचाव की खुराक अवश्य पिलायें ताकि भारत में पोलियों को समूल रूप से नष्ट किया जा सके। रविवार को 49.65% नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।  
 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि जन्म से पाँच वर्ष तक के 3.50 लाख सम्भावित बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए जिले भर के 1,338 बूथों पर आज पूरे जनपद के 1,69,111 लाख बच्चों ने पोलियो के खुराक का लाभ लिया। इसके बाद टीकाकरण के साथ सोमवार मंगल और बुद्धवार को सप्ताह में तीन दिन घर-घर जाकर पोलियो की खुराक नवनिहालो को पिलाई जायेगी।  
इस अवसर पर डीएमसी समशेर अली, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सरोज राणा, अर्बन मेला नोडल डीपीसी विवेक सिंह व सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *