भारत विकास परिषद के पूर्व कोषाध्यक्ष व साड़ी व्यवसायी रवीश तिवारी का कोरोना से बीएचयू में निधन
मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा, ब्रह्मास्थान निवासी व मूलत: देवरिया जनपद के भारत विकास परिषद मऊ शाखा के पूर्व कोषाध्यक्ष वरिष्ठ एवं कर्मठ सदस्य, साड़ी व्यवसायी रवीश तिवारी कोरोना संक्रमित होकर बीएचयू में अपने जीवन से जंग लड़ते हुए हार गए। कुछ दिन पहले ही उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था लेकिन चिकित्सक उन्हें बचाने में नाकामयाब रहे।
उनके निधन का समाचार सुनते ही व्यवसायी, भाजपा, भारत विकास परिषद, आरएसएस, विहिप, मुहल्लेवासी, पत्रकार सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने दुख व्यक्त किया है। सभी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिजनों को संवेदना व्यक्त करते हुए दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की विनती की। प्रभु उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे विनम्र श्रद्धांजलि।

