मधुबन ब्लाक रोड के निर्माण में खामिया देख बिफरे जिलाधिकारी
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।ब्लॉक रोड के निर्माण में खामियां देख जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल विफर पड़े । तथा उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे को शीघ्र पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। बता दें कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 अंबेडकर तिराहा अंतर्गत स्थित ब्लॉक रोड लगभग एक दशक से बदहाल पड़ा हुआ था इस मार्ग पर वाहन चलना तो दूर पैदल चलने वालों की खूब फजीहत होती थी। इसी बीच एमएलसी चुनाव के दौरान ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल रोड की स्थिति देख मातहतों पर बिफर पड़े थे। तथा इस रोड का स्वत: संज्ञान लेते हुए 160 मीटर सीसी एवं नाली पटिया निर्माण के लिए नगर पंचायत को निर्देशित किया था। इसके उपरांत नगर पंचायत द्वारा 25 लाख 44 हजार की लागत से इस रोड का निर्माण शुरू कराया गया। इसी बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाबत ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण के दौरान पहुँचे तो रोड निर्माण में नाली मानक के प्रतिकूल बनाई जा रही थी जिसे देख जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल बिफर पड़े तथा मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे को निर्देशित करते हुए मानक के सापेक्ष नाली निर्माण कराने का निर्देश दिए । तथा चेताया कि रोड़ निर्माण में अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया विनोद मद्धेशिया महा प्रसाद गुप्ता गौतम पंकज राय ओमप्रकाश मॉल आदि रहें ।

