मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नजर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल एवं पुलिस अधीक्षक सुशील धुले ने संयुक्त रुप से मतगणना स्थल बनाए जाने के बाबत मधुबन के नगर पंचायत स्थित आर डी इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मातहतों को आवश्यक खामियों को दूर करने के कई आवश्यक निर्देश दिए। इससे पूर्व अधिकारी द्वय ब्लॉक फतेहपुर मंडाव पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बिक रहे पर्चो के लिए बनाए गए काउंटर का निरीक्षण कर इस बावत खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। तथा परिसर में साफ सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके उपरांत थानें पहुंच कर लेखपाल एवं पुलिस की संयुक्त बैठक करते हुए क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर होने वाले समस्याओं की जानकारी ली। आगामी 29 अप्रैल को जनपद में होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान वह 2 मई को होने वाली मतगणना के बाबत जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। शनिवार को जिलाधकारी
अमित सिंह बंसल एवं पुलिस अधीक्षक सुशील धुले मधुबन नगर पंचायत के आरडी इंटर मीडिएट कॉलेज जहा मतगणना स्थल बनाया जाना सुनिश्चित है का निरीक्षण किया ।जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम को देखा तथा जायजा लिया । उन्होंने ब्लॉक का निरीक्षण किया और नामांकन पत्र खरीद रहें दावेदारों से जानकारी ली
। इसके बाद ब्लॉक परिसर में साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। थाना परिसर पहुंचकर लेखपाल एवं पुलिस की संयुक्त बैठक करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन को सक्रिय होना होगा तथा अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी नजर रखी जाए शराब की दुकानों पर मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए टोकन व्यवस्था की जांच कर कारवाई की जाए, नवरात्रि के बहाने मतदाताओं को प्रभावित करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए ,जर्जर बूथों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट तलब करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। वही पुलिस अधीक्षक सुशील धुले ने अतिसंवेदनशील बूथों पर नजर बनाए रखने के साथी टॉप टेन अपराधियों को चिन्हित कर ग्राम सभाओं में अशांति फैलाने वाले लोगो पर पर 107/116 की कार्रवाई, लाइसेंसी बन्दूकों को अधिक से अधिक जमा कराने ,कच्ची शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह सीओ अमित कुमार सिंह ,जितेंद्र सिंह उल्लास सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, एसएसआई रामसकल यादव आदि रहें।

