अपना जिला

भारतीय मूल की पूर्व मिस इंग्लैंड का बड़ा फैसला, दोबारा मेडिकल फील्ड में की वापसी

मिस इंग्लैंड 2019, भाषा मुखर्जी ने कोरोना वायरस संकट के बीच एक डॉक्टर के रूप में अपना करियर फिर से शुरू किया है. मुखर्जी एक यात्रा के लिए भारत आईं थी जो अब कोरोना संकट को बढ़ता देख डॉक्टर के रूप में मदद के लिए वापस यूके लौट गईं हैं.

कोलकाता में जन्मीं भाषा मुखर्जी को पिछले साल अगस्त में मिस इंग्लैंड का ताज पहनाया गया था. उन्होंने शुरू में ताज जीतने के बाद चैरिटी के काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने मेडिकल करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया था. लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने उनका फैसला बदल दिया.

अंग्रेली टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “ यह एक कठिन निर्णय नहीं था,” एक अंग्रेजी चैनल के अनुसार मुखर्जी चार सप्ताह तक भारत में रही थीं. जब मार्च की शुरुआत में यूके में कोरोनो वायरस ने स्थिति खराब कर दी तो उन्होंने ये निर्णय लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *