मऊ स्टुडेंट रिलीफ़ कमेटी ने गरीब व असहाय लोगो को खाद्य सामग्री बांटी
■ गरीबों के चेहरे खिल उठे खाद्य सामग्री पाकर
मऊ। आज पूरे देश में लोग विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से जनसेवा और लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जिस तरीके से तत्पर हैं एवं गरीब मजदूर यतीम और विधवा के लिए मदद कर रहे हैं इसी संबंध में शहर मऊनाथ भंजन में 2017 में कुछ छात्रों द्वारा मऊ स्टैंड यूनियन का गठन किया गया था जिसका उद्देश्य देशभर के अंदर छात्रों समेत आम लोगों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना था जो समय-समय पर आवाज उठाती भी रही है जिसमें आज COVID 19 के लॉक डाउन की वजह से हो रहे आम जनमानस की समस्याओं को देखते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने एक मऊ स्टूडेंट रिलीफ कमेटी का भी गठन किया गया है जो पिछले 12 दिनों से मऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल एवं खाद्य पदार्थ लोगों के घरों तक पहुंचाने की सेवा को जारी रखे हुए हैं।
खास बात यह है कि इन छात्रों ने अब तक बिना किसी मदद के 300 पैकेट राशन किट का वितरण किया है जिसमें आटा, चावल, चीनी, दाल, चायपत्ती, तेल और नमक आदि हैं जिसकी कीमत लगभग 180000 रुपए है।
सूत्रों अनुसार यह भी पता चला है कि जहां पूरे देश में अनेकों संगठन काम कर रहे हैं वहां मऊ स्टूडेंट रिलीफ कमेटी एक ऐसी अकेली संस्था है जिसका संचालन छात्रों द्वारा किया जा रहा है। इसके अध्यक्ष ओबादा हारिस, प्रमुख सचिव सईदुर रहमान पहलवान एवं संगठन के
अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस महामारी के वक्त में गरीब, मजबूर, यतीम और विधवा लोगों की मदद के लिए मऊ स्टूडेंट रीलीफ कमेटी का सहयोग करें और आप से जितना भी सहयोग हो सके योगदान दें।
Account Number- 4786000100033187
Holder Name- Sajidurrahman Ansari
IFSC Code- PUNB0478600
Bank- Punjab National Bank
GooglePay/UPI- +919077172764
Paytm- +919455009606

