चर्चा में

सोशल मीडिया पर झूठी व उत्तेजनात्मक पोस्ट करने से बचें, होगी सख्त कार्यवाही : अवस्थी

सावधान: ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश

■ पुलिस कर्मियों को 50 लाख का इंश्योरेंस दिए जाने का लिखित आदेश शीघ्र 

लखनऊ। सावधान अगर आप जमकर सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं और जो मन में आया शेयर कर दिए या कमेंट कर दिए तो तुरंत रुक जाइए और अपने आपको इन सब गतिविधियों से दूरी बना लीजिए क्योंकि आप पर पुलिस की पैनी नजर है। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना एचसी अवस्थी ने मंगलवार को प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश देते हुए कहां है कि सोशल मीडिया पर झूठी उत्तेजनात्मक पोस्टों का प्रभावी रूप से खंडन करें एवं ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अपने निर्देशों में कहा है कि साम्प्रदायिक-शरारती तत्वों की थानेवार एवं खुफिया सूचना के आधार पर चिन्हित व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। पुलिस की प्रभावी एवं व्यापक पेट्रोलिंग मात्र मुख्य मार्गों तक सीमित न रहकर शहरों व कस्बों के अन्दर की गलियों, मोहल्लों एवं सुदूर ग्राम तक की जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पुलिस के वाहनों पर लाउडस्पीकर के जरिए जनसामान्य को घर के अन्दर रहने, भीड़ एकत्रित न करने के संबंध में सोशल डिस्टेंसिग के सिद्धान्त का अनुपालन करने की अपील की जाए। यूपी-112 के वाहनों का भी लाकॅडाउन के अनुपालन में प्रयोग किया जाए। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर वैद्यानिक कार्यवाही भी की जाए। डीजीपी ने कहा है कि विभिन्न समुदायों के स्थानीय नेतृत्व, धार्मिक गुरुओं से अपील कराई जाए कि लोग लाकॅडाउन का प्रभावी पालन करें। तबलीगी जमात के अनुयाइयों से भी अपील की जाये कि वह स्वतः बाहर आकर क्वारंटाइन के संस्थानों में जाएं। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने समकक्षीय मजिस्ट्रेट के साथ निरन्तर भ्रमण कर प्रभावी गश्त पेट्रोलिंग करें। संवेदनशील स्थानों में पिकेट एवं गश्त की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जाए। परिक्षेत्र एवं जोन स्तर के अधिकारी द्वारा लगातार संवेदनशील इलाकों में भ्रमणशील रहकर जनपदों द्वारा लाकडाउन के अनुपालन की निरन्तर समीक्षा की जाए।

पुलिस कर्मियों को 50 लाख का इंश्योरेंस दिए जाने का लिखित आदेश शीघ्र 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा पुलिस कर्मियों को 50 लाख का इंश्योरेंस दिए जाने के आदेश का भी घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि इसके लिए लिखित आदेश भी बहुत जल्दी जारी जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *