अपना जिला

भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की जिला उपाध्यक्ष ने वितरित किया सैनिटाइजर व मास्क

चकिया / चंदौली। भाजपा शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल के नेतृव में चकिया के सहाबगंज के दो बस्तियों में सेनिटाइजर, साबुन व मास्क का वितरण किया गया।
अनलाक-1 की स्थिति मे कोरोना वायरस से बचाव के लिए भाजपा द्वारा जनजागरण व मास्क आदि का वितरण जारी है। इसी क्रम में सोमवार को महिला मोर्चा चंदौली की जिलाध्यक्ष गीता रानी गुप्ता के सहयोग से जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल द्वारा सहाबगंज के दो बूथों 180 व 183 मल्लाह बस्ती व हरिजन बस्ती में सेनिटाइजर, साबुन व मास्क का वितरण किया गया। मास्क वितरण के दौरान उन्होंने लोगों को कोविड-19 से अपनी सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानी के बारे मे जागरूक किया। कहा कि लोगों में जागरूकता ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रभा सिंह, सेक्टर अध्यक्ष राम दुलार गुप्ता, मंडल महामंत्री श्याम बिहारी पाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश मौर्या, समाजिक कार्यकर्त्ता डाॅ राजीव मोहन, अरुण कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र भगत व प्रभात जायसवाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *