सुखद खबर : मऊ में कोरोना हॉस्पिटल से 11 लोग स्वस्थ होकर घर को रवाना
मऊ। आज का दिन जनपद के लिए काफी सुकून देने वाला रहा। कोरोना पॉजिटिव से संक्रमित होकर कोविड19 एल-1 हॉस्पिटल में इलाज करा रहे 11 लोग आज सोमवार को अपने अपने घरों को रवाना हुए। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 25 रह गए हैं।
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है जो जनपद के लिए काफी सुखद रहा है।
श्रीराम जायसवाल, UNI/वार्ता


