प्रधान की निगरानी में हो रहा गड्ढायुक्त सड़क का कायाकल्प
● आवागमन में जलालत झेल रहे लोगों ने प्रधान को दी बधाई
● सड़क की बदहाली की मार से हजारों लोगों को मिली राहत
मधुबन/दुबारी, मऊ। विकास खण्ड फतहपुर मंडाव के अति पिछड़े इलाके की ग्राम पंचायत दुबारी विकास के मायने में सुमार सावित हो रही है। कहा जाता है कि जिसके सपने में जान होती हैं। तभी उड़ान का साहस होता है। पंख से नहीं हौसले से उड़ान होती है। ग्राम पंचायत के नईबस्ती गांव में दो दशक पूर्व से गड्डे में तब्दील सड़क की बदहाली का दृष्य बरसात के दिनों में देखने को मिलता था। इस मार्ग से देवरांचल के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का रोजाना आवाजाही रहता है। गड्ढे में तब्दील रास्ते में जलभराव के चलते लोगों की आवागमन की सुविधा पूरी तरह से छीन गई थी। इस दुश्वारी से देवारा क्षेत्र के लोग रास्ता बदलकर कई किमी. अधिक की दूरी तय कर मधुबन व दुबारी आते-जाते थे। क्षेत्रवासियों की दुश्वारियों को देख प्रधान रंजना सिंह ने रविवार को बदहाली का दंश झेल रहे जलजमाव रास्ते को बनवाने की पहल शुरू कर दी। महिला प्रधान के इस जज्बे को देख लोगों ने जमकर सराहना शुरू कर दी। दुबारी से देवारा क्षेत्र को जोड़ने के लिए बनी सड़क नईबस्ती गांव में तकरीबन दो दशक से धंसी पड़ी थी। सड़क की बदहाली बरसात के सीजन में देखने को मिलती थी। जलजमाव के चलते देवारा इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए यह रास्ता आवागमन में फजीहत भरा सावित होता था। देवारा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आवागमन की अच्छी सुविधा देने के लिए प्रधान रंजना सिंह ने विकास की गति को धार देने के लिए जो कदम उठाई है, उसकी चहुंओर चर्चा है। प्रधान के इस पहल व विकास कार्य को लेकर लोगों में आवागमन की सुविधा मिलने की खुशी दिख रही है। प्रधान श्रीमती सिंह ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए कभी कोर-कसर नहीं छोड़ूंगी। लोगों को विकास की कड़ी से जुड़कर देश का नाम रोशन करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, सेवा निवृत्त फौजी रामजन्म चौहान, त्रिभुवन चौहान, धीरेन्द्र, नितिन मुकेश, हरिप्रकाश चौहान, महेश उपाध्याय, राजू चौहान, मुनीब चौहान, चन्द्रेश प्रताप सिंह, मनोज साहनी, बद्री यादव, रामवचन चौहान, जयराम, शिवमोहन चौहान, छांगुर साहनी, वृद्धिचंद, तुफानी, ओमप्रकाश, रामप्रवेश समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


