खेल-खिलाड़ी

सज्जाद इब्राहिम बने मिस्टर गाजीपुर 2026, अमितेश यादव मसल्स मैन और नितेश शर्मा को फिटनेस फिजिक अवार्ड

गाजीपुर में 17वीं TVS मिस्टर गाजीपुर बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को सनबीम स्कूल महाराजगंज में डिस्ट्रिक्ट बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सज्जाद इब्राहिम ने “मिस्टर गाजीपुर 2026” का खिताब अपने नाम किया। “मसल्स मैन” का खिताब अमितेश यादव को मिला, जबकि “फिटनेस फिजिक अवार्ड” नितेश शर्मा को प्रदान किया गया। महिला वर्ग में गीता तोमर और राजलक्ष्मी राय को “फिटनेस आइकन 2026” से सम्मानित किया गया, जो महिला फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में के. पी. सिंह, सुधाकर पांडेय, विश्वास राव (जनरल सेक्रेटरी, यूपी बॉडीबिल्डिंग), डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुजीत सिंह (शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ), स्वतंत्र सिंह, विनोद राय, आशिफ खान, संजय सिंह, विनोद उपाध्याय, प्रवीण सिंह, नवीन सिंह (डायरेक्टर, सनबीम स्कूल), नासिर, सरवर खान, डिम्पल श्रीवास्तव, विवेक सहगल, प्रभु दयाल जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा, चेयरमैन डॉ. राजकुमार चौबे, मुख्य संरक्षक सुभित जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित सैनी, समीर कुमार राय, प्रो अजय राय, समीर राय, एखलक खान, मनीष कुमार, प्रदीप राय, रितेश जायसवाल, राजनाथ सिंह, अभिषेक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और पूर्व मिस्टर गाजीपुर विजेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने जूनियर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तब रहा जब कैप्टन सुब्बा यादव और शौर्य सैनिक संगठन के सैनिक मंच पर पहुंचे। महिला अतिथियों में प्रतिभा शर्मा (डायरेक्टर AVS फिटनेस जिम), मधु यादव (पूर्व मिसेज इंडिया), बबीता सिंह, तुलसी गिरी, प्रियंका पांडे और रूबी कुमारी मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता 7 भार वर्गों में आयोजित की गई, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे:

55 किग्रा वर्ग:

हिमांशु यादव (स्वर्ण), आनंद कुमार (रजत), आकाश कुमार (रजत)

60 किग्रा वर्ग:

अमितेश यादव (स्वर्ण), श्रीकांत चौहान (रजत), विनीत बिंद (कांस्य)

65 किग्रा वर्ग:

शहजाद इब्राहिम (स्वर्ण),

रामलाल (रजत),

अमित कुमार (कांस्य)

70 किग्रा वर्ग:

आकाश यादव (स्वर्ण),

साहिल खान (रजत),

सागर साहू (कांस्य)

75 किग्रा वर्ग:

अश्वनी वर्मा (स्वर्ण),

अजीत यादव (रजत),

मुकेश (कांस्य)

80 किग्रा वर्ग:

साहित खान (स्वर्ण),

ब्योमकेश राय (रजत),

नौशाद अली (कांस्य)

80 किग्रा से ऊपर वर्ग:

सतेंद्र पासवान (स्वर्ण),

सुशांत राय (रजत),

मुमताज राइनी (कांस्य)

सभी विजेताओं को बधाई दी गई, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिले के सभी जिमों और खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खेल की दुनिया से जुड़ी आपके क्षेत्र का भी कोई समाचार हो तो ई-मेल करें।

[email protected]

वाट्सएप

9451831331

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *