अपना जिला

नगर के प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे हैं निर्माण कार्य : तय्यब पालकी

मऊ। नगर क्षेत्र के वार्ड सं0 19 मुहल्ला अलीनगर रहजनिया में जगदीश के मकान से नौशाद अहमद के मकान तक लगभग 2.34 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली व सी0सी0 इण्टरलाकिंग एवं वार्ड नं0 33 छीतनपुरा हलदऊवा पोखरा के उत्तर मुहम्मद सालेह के बाग तक लगभग 15.03 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण वार्ड सभासद श्रीमती हंसा चौहान व मकबूल अहमद की मौजूदगी में आज पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को नाला एवं रास्ता निर्माण के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि श्री पालकी की देख-रेख में क्षेत्र के किवास में काफी तेजी आयी है।
उक्त अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि बरसात निकट है इसलिये हमने नगर को जल-जमाव से बचाने के लिये नगर क्षेत्र स्थित नालों की सफाई सुनिश्चित करायी है। नगर के बहुत से क्षेत्रों में खड़ंजा, रास्ता निर्माण, नाली व नाला निर्माण के साथ ही रोड को पिच करने और आम लोगों को राहत पहुँचाने वाली योजनाओं पर काम कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों मे पाइप लाइन नहीं है वहां पहले पाइप लाइन बिछायी जा रही है ताकि रास्ता निर्मित होने के बाद वहां पाइल लाइन डालने में रास्ता पुनः खराब न हों। उन्होेंने बताया कि औरंगाबाद सहन की समस्या को बातचीत द्वारा हल कर के अवाम हित में सहन में इण्टरलाकिंग कार्य कराया जा रहा है। इस प्रकार बोर्ड द्वारा नगर के विकास व जनता को सुविधा पहुँचाने वाली योजनाओं को लगातार क्रिया रूप दिया जा रहा है। कहा कि नगर में स्वच्छ पेयजलापूर्ति, पथ-प्रकाश, सफाई की बेहतर व्यवस्था देने के लिये प्रत्येक आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। हम हर उस व्यवस्था के प्रति गम्भीर हैं जो नगर की अवाम को सहूलत देने में सहयोगी है। जहां पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था है और वाटरकूलर खराब हैं उन्हें ठीक करने के निर्देश दिये जा चुके हैं ताकि आवाम के लिये पीने के स्वच्छ पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सभासद श्रीमती हंसा चैहान व मकबूल अहमद मेम्बर, मुनौवर अब्दुल गफूर मेम्बर, नसीम अख्तर मेम्बर, अबरार अहमद मेम्बर व बशीर अहमद, मोहम्मद हकीम, जुलकरनैन, अहमद, शाहिद, रेहान अंसारी, हबीबुल्लाह टांड़वी, तनवीर, परवेज, शफीक अहमद, इकबाल अहमद, शमीम अहमद, मु0 सालिम आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *