Uncategorized

नगर का मस्कट मार्ग ,रबर रोड बना बाइक रेसरों का ट्रैक, खौफ में लोग

(अशोक जायसवाल)
बिल्थरारोड/बलिया। बड़े शहरों में अक्सर बाइक पर सवार युवा आपको फर्राटा भरते नजर आ जाएंगे, उन्हें न तो अपने जान की फिक्र होती न दूसरे की। बड़े शहरों के बिगड़ैल साहबजादों की तरह बिल्थरारोड व आस-पास के युवा इन दिनों अपनी बाइक की बेखौफ स्पीड से लोगों को खौफजदा किए हुए हैं। अपनी जान को हथेली पर रख कुछ युवा भीड़भाड़ बाले इलाके में बाइक रेसरिंग से लोगों का राह चलना मुश्किल तो किए ही हुए हैं आए दिन खुद रोज अपने लिए भी दुर्घटना की दावत दे रहे हैं।
नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहा से लेकर रेलवे चौराहा तक बना मस्कट मार्ग, रबड़ रोड बाइक रेसरों का ट्रैक बन चुका है। सड़क पर अक्सर बाइक रेस सा नजारा दिखता रहता है। जिसके चलते आये दिन दुर्घटनाओं का होना आम बात हो चुका है। इन बाइक रेसरों पर लगाम लगाने पर पुलिस प्रशासन भी उदासीन रहता है जिससे रेसरों के हौसले बुलंद है। और सड़क पर चलने बाले खौफ में।
नगर पंचायत बिल्थरारोड में चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी से रेलवे चौराहा तक बनी मस्कट मार्ग कुछ युवाओं के लिए बाइक रेस का अड्डा बन चुका है। दिन हो या रात कभी भी यहां युवाओं को बाइक रेसर के रूप में वाहन चलाते देखा जा सकता है। नगर के मुख्य बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके में तेज गति से वाहन के चलने से अक्सर दुर्घटनायें घटती रहती हैं। यहां तक कि कई स्कूली बच्चे भी अक्सर इन रेसरों की चपेट में आकर घायल होते रहते हैं। बावजूद इन बाइक रेसरों के खिलाफ कभी भी कोई अभियान नही चलाया जाता है। यद्यपि पुलिस नगर में वाहनो के कागजात की जांच तो करते नजर आती है परन्तु दुर्घटना के वाहक इन बाइक रेसरों के प्रति उनकी उदासीनता समझ से परे है। नगर में इन रेसरों के प्रति प्रशानिक उदासीनता के चलते नगरिकों में काफी आक्रोश है। उन्होने पुलिस प्रशासन से नगर के इन बाइक रेसरों पर लगाम लगाने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

(नोट- खबर के साथ प्रतिकात्मक पुराना फोटो पोस्ट है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *