अपना जिला

देश व प्रदेश की सरकारें पूॅजी परस्त नीतियों का बुल्डोजर आम मेहनतकश जनता, किसानों, छोटे कारोबारियों पर चला रही : डा. गिरीश

मऊ। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मऊ के जिला काउन्सिल की बैठक पूर्व विधायक का0 इम्तेयाज अहमद की अध्यक्षता में का0 ई0देवनाथ राम के निजामुद्दीनपुरा स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। जिला काउन्सिल की बैठक में विशेष रूप से उपस्थित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा0 गिरीश का अभिनन्दन किया गया।
राज्य सचिव डा0 गिरीश नें कौशिल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहॉ देश व प्रदेश की सरकारें पूॅजी परस्त नीतियों का बुल्डोजर आम मेहनतकश जनता, किसानों, तथा छोटे कारोबारियों पर चला रही हैं। दूसरी ओर निम्न स्तरीय साम्प्रदायिक एजेण्डे तथा मनमानेपन का पिछले सारे रिकार्ड तोड़ रही है। उनके मंत्री तथा उच्च नौकशाही खुलेआम फर्जी पुलिस मुठभेड़ो, बलात्कार, तथा हत्या तक के अपराधियों की खुली पुश्तपनाही कर रही हैं। उन्होने पिछले दिनों प्रदेश भर में भाकपा कार्यकर्ताओर् उन्नाव तथा कठुआ में घठित बलात्कार तथा हत्या के नृशंस हत्या के घटनाओं के खिलाफ किये गये विरोध प्रदर्शनों की चर्चा की। उन्होनें आगामी 20 अपै्रल को प्रदेश भर में बढ़ते दलित एवं महिलाओं पर जुल्म जातीय तथा सरकारों के उदासीन रवैये के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर बामपंथी मोर्चें की ओर से विरोध प्रदर्शन को ससख्त बनाने आह्वान किया ।
जिला कौसिंल में आगामी सत्र के लिए किसान नेता का0 रामसोच यादव को जिला मंत्री चुना गया तथा नवनिर्वाचित जिलामंत्री नें पार्टी कतारों की सुदृणएकता तथा आम गरीबों के हित में जन आन्दोलन तेज करनें का आह्वान किया ।
कौसिल की बैठक में का0 इम्तेयाज अहमद, का0 रामसोच यादव, का0 विनोद कुमार राय, का0 रामअवतार सिंह, का0 रामकुमार भारती, का0 हेसामुद्दीन, का0 रामनरायन सिंह, का0 पी0एन0सिंह, का0 श्रीप्रकाश सिंह, का0 रामसेवक यादव, का0 फकरेआलम, का0 रामजीत चौहान, का0 रामबलीराम, का0 छविनाथ शर्मा, तथा का0 रामआशीष चौहान ने विमर्श में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *