चर्चा में

जिन माफियाओ पर कार्यवाही करने में पिछले कई मुख्यमंत्री हिम्मत नहीं जुटा पाए वह काम योगी जी ने किया : आशुतोष राय

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने अपनी सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर लिखा है कि मानते हैं कोरोना से बहुत लोगों ने अपनों को खोया, सरकार के प्रति नाराजगी भी होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद जिस तरह से प्रदेश में विपक्षियों की साजिश व कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए दिन रात एक करके मेहनत की व जिलों के दौरे किये वह काबिले तारीफ है। अंत में इतना ही कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था हो, उन माफियाओ पर कार्यवाही हो (जिनके ऊपर कार्यवाही करने में पिछले कोई मुख्यमंत्री हिम्मत नहीं जुटा पाते थे), और सबसे महत्वपूर्ण हिन्दुओं की आस्था व हिन्दुत्व के लिए जो कार्य योगी जी ने कर दिये शायद दुबारा इतिहास में ऐसा मुख्यमंत्री नहीं मिलेगा। बस इतना ही कहना है योगी जी के प्रति नाराजगी खत्म करके आप सभी का सहयोग व समर्थन की आवश्यकता है आदरणीय योगी जी को। बाकी पूर्ण रूप से कोई भी व्यक्ति सही नहीं होता कुछ कमियां सब में होती है पर इसका मतलब यह नहीं है कि हम योगी जी को अकेला छोड़ दें। इस विषय पर उनका लेख पढ़ने के बाद जब मेरे संवाददाता ने आशुतोष राय से चर्चा किया तो उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी गंदी मानसिकता के साथ सरकार को बदनाम करने के लिए गंदी भूमिका में है। लेकिन विपक्ष यह भूल बैठा है।यह सपा बसपा की सरकार नहीं है यह योगी की सरकार है यहां पर कार्य होता है कारनामे नहीं होते। उन्होंने कहा कि यह हम लोगों के लिए गौरव की बात है कि हमें योगी जैसा मुख्यमंत्री मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *